Type Here to Get Search Results !

श्रीभारत यूट्यूब चैनल ने आयोजित किया सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन_sribharat

श्रीभारत यूट्यूब चैनल ने आयोजित किया सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन

श्रीभारत चैनल द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। श्रीराम रॉय ,शिक्षक सह संचालक के अनुसार कोरोना लॉकडौन से पहले यह चैनल शैक्षणिक गतिविधियों को समर्पित था, लेकिन आज यह चैनल साहित्य की सेवा तत्परता से कर रहा है।
श्री रॉय के अनुसार वर्ष 2020 की विदाई और 2021 के स्वागत के अंतर्गत वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन 05 दिसम्बर20 से 05 जनवरी21 तक किया गया था। इस वीडियो प्रतियोगिता में आदरणीय भेरू सिंह चौहान,तरंग,झबुआ को प्रथम पुरस्कार , शाहाना परवीन व विजय कुमार को द्वितीय पुरस्कार, नेहा जैन,सुषमा सिंह व ब्रह्मनाथ पांडेय को तृतीय पुरस्कार के साथ ही पटियाला की तमन्ना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए आदरणीय सूर्यप्रसाद शर्मा,निशिहर, डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी, वृंदावन राय सरल,सागर, रश्मि शुक्ला, गीता पांडेय,रायबरेली आदि को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
श्रीभारत यूट्यूब चैनल के संचालक श्रीराम रॉय के अनुसार समारोह की अध्यक्षता आचार्य सूर्यप्रसाद शर्मा,निशिहर ,रायबरेली ने किया। डॉ ब्रजेन्द्र नारायण, डॉ नेहा इलाहाबादी, सविता मिश्रा, अपर्णा दुबे,सुरेन्द्र नाथ सिंह,शाहाना परवीन,राजेश तिवारी मक्खन, गोपाल मिश्र,लखन लाल सोनी,प्रभात ठाकुर,नेहा जैन,सुरेन्द्र जोशी,सुषमा सिंह , सुनीलदत्त मिश्र, नागेंद्र कुमार दुबे आदि कवि -कवयित्रियों ने कविता पाठ कर चार चाँद लगा दिए। अंत मे अध्यक्ष के समापन भाषण के साथ ही समारोह की समाप्ति की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.