Type Here to Get Search Results !

महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी का जन्म दिवस समारोह आयोजित an

महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी का जन्म दिवस समारोह आयोजित 

औरंगाबाद ,(अकेला न्यूज)।औरंगाबाद जिले के अधिवक्ता संघ के महासचिव महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने महोत्सव के आयोजन में औरंगाबाद जिले को संपूर्ण विहार में प्रथम स्थान दिलाया है।
    उपरोक्त बातें अधिवक्ता संघ, औरंगाबाद के तत्वधान में आयोजित महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी के जन्म दिन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कही । 
     अधिवक्ता भवन में जन्म दिन समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ भवन संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने की।
   समारोह में कोषाध्यक्ष विनोद मालाकार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामानुज पांडे,कुमार बजरंग सिंह,अजीत कुमार सिंह,साहित्यकार डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद मिश्र,जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह,कवि राम किशोर प्रसाद सिंह,लव कुश प्रसाद सिंह,जयनंदन पांडेय,प्रो दिनेश प्रसाद व इरफान फातमी ने सिद्धेश्वर विद्यार्थी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा जिले में सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद की गतिविधियों में श्री विद्यार्थी जी का सक्रिय भूमिका रहती हैं यही कारण है आज औरंगाबाद में देव महोत्सव,उमगा महोत्सव,अंबे महोत्सव,
गजना महोत्सव,अंबे महोत्सव,पंचदेव धाम महोत्सव, सत्यचंडी महोत्सव,विष्णु महोत्सव एवं जिला महोत्सव का आयोजन हो रहा है ।औरंगाबाद जिला कई तरह के महोत्सव का आयोजन करने वाला बिहार पहले स्थान पर आ गया है।इसका श्रेय विद्यार्थी जी को जाता है। इसके साथ ही साहित्य गतिविधियों में साहित्यकार  शंकर दयाल सिंह की जयंती और पुण्यतिथि का आयोजन करते हैं और इस अवसर पर कवि सम्मेलन और साहित्यकारों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा जिले के स्वतंत्रता सेनानी राजा  नारायण सिंह और कुमार बद्रीनारायण की जयंती और पुण्यतिथि का आयोजन कराए जाते हैं। उक्त अवसर पर  जिले के स्थानीय शहीदों और उनके परिजनों सम्मानित किया जाता है ।इसके साथ सामूहिक विवाह ,बाल्मीकि जयंती,गीता जयंती आयोजित कर धार्मिक पुस्तकें वितरित की जाती हैं। इस प्रकार ये जिले की गतिविधियों के केंद्र में रहते हैं ।आज समस्त आगन्तुक अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थी जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी और इसी तरह और सक्रिय भूमिका  बनाए रखने का सलाह दिया। 
      इसके साथ उज्जवल रंजन,राहुल कु सिंह,उप मुखिया,कवि हेरंब मिश्रा,चंदन पाठक,मुखिया मनोज कुमार सिंह,पुरुषोत्तम पाठक एवं जय कृष्ण सिंह ने भी संबोधित कर  विद्यार्थी जी को जन्म दिन की बधाई दी।
     सभा में अजीत कुमार सिंह,सत्येंद्र सिन्हा,शक्ति कुमार सिंह,अध्यक्ष राजेंद्र,
सिंह,अरुण कुमार सिंह व अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    अंत में विनोद मालाकार,कोषाध्यक्ष औरंगाबाद ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.