Type Here to Get Search Results !

मुकुंद नारायण सिंह की पुण्य तिथि आयोजित की गयी an

समाजसेवी मुकुंद नारायण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई

जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया

औरंगाबाद,(अकेला न्यूज) सदर प्रखंड स्थित हवेली रिसोर्ट के प्रांगण में भरथौली निवासी व  समाजसेवी मुकुंद नारायण सिंह की 18वीं पुण्यतिथि नारायण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। 
       कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनारायण सिंह ने किया। जबकि संचालन स्वर्णजीत कुमार सिंह ने किया।
       सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके निकटतम संबंधी सिनेश सिंह ने कहा कि मुकुंद नारायण सिंह कर्तव्य परायण,कर्मठ एवं समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। वे जरूरतमंदों को सहायता किया करते थे एवं सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
      उनके पुण्यतिथि के अवसर पर नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं अन्य लोगों द्वारा जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र एवं साड़ी का वितरण किया गया। माननीय विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता एवं भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। आज के श्रद्धांजलि सभा में पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञानेश्वर सिंह,चंद्रप्रकाश सत्येंद्र नारायण सिंह, रामप्रवेश सिंह,जगदीश सिंह ,डा. संजीव रंजन, योगेन्द्र कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह,अभिमन्यु सिंह,मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, चंदन सिंह,विकी सिंह, उत्तम सिंह,बबलू सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित  भरथौली ग्राम के सैकडों निवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.