अंक्षी देवी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाईं गई
औरंगाबाद,(अकेला न्यूज)।जिला मुख्यालय स्थित दानी विगहा में दानिका म्यूजिक कॉलेज के प्रांगण में प्रबंध निदेशक डॉक्टर रवीन्द्र कुमार के माताजी अंक्षी देवी के 27 वी पुण्यतिथि समारोह श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रविंद्र कुमार ने किया जबकि संचालन सामयिक साहित्य संवाद के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने किया ।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,अवकाश प्राप्त प्रो शिवपूजन सिंह व महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात अंक्षी देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे धर्म परायण,विदुषी एवं कर्मठी महिला थी। हमेशा जरूरतमंदों एवं असहायों की सहायता करतीं थीं। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करती थी।
पुण्यतिथि के मौके पर जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र का वितरण भी किया गया धन्यवाद ज्ञापन अंक्षी देवी के बड़े पुत्र मथुरा राम ने किया। मौके पर शिवभक्त पुरुषोत्तम पाठक,सिंहेश सिंह, अर्जुन सिंह,मुरलीधर पांडेय,दिनेश राम, शिवनंदन राम व शशि देवी सहित अन्य उपस्थित थे।