मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय कवि-सम्मेलन
खूब जमी कवियों एवं कवियित्रियों की महफिल
छतीसगढ,(अकेला न्यूज)।राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन पटल की छत्तीसगढ़ अध्याय पर कल 15 जनवरी 2023 को नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ऑनलाईन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया ,जो काफी शानदार व जानदार रहा।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्षा सविता राज (मुजफ्फरपुर,बिहार )ने बहुत ही प्रभावी अंदाज में किया। सरस्वती वंदना संस्था की संस्थापिका व गजलकारा डॉ नेहा इलाहाबादी ने बड़े ही मनमोहक स्वर में किया जबकि स्वागत उद्बोधन रमा बहेड जी बहुत ही शानदार तरीके से किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु शर्मा ने किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विनय महाराज ने आशीर्वचन दिया।सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत की।
रचनापाठ करने वालों में डॉ सुमन मेहरोत्रा(मुजफ्फरपुर),डा.नेहा इलाहाबादी (दिल्ली),बृज किशोरी त्रिपाठी,रमा बहेड, भगवती बिहानी, रामनिवास तिवारी,डॉ सुनील कुमार परीट (बेलगांव,कर्नाटक) डॉ कुमारी चंदा देवी स्वर्णकार (जबलपुर), कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी (प्रयागराज),ईश्वर चंद्र जायसवाल(संत कबीर नगर),डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय(पटना),सुशील कुमार पाठक
(छत्तीसगढ़) अरविन्द अकेला(पटना),डॉ मीना कुमारी परिहार (पटना)
,सुधा पाण्डेय ,धर्मेश जोशी ,प्रो.डॉ.दिवाकर दिनेश गौड़ गोधर रहे।